अमेरिका : वर्जीनिया राज्य की सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार की सराहना की
अमेरिका : वर्जीनिया राज्य की सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार की सराहना की
वाशिंगटन, 14 मार्च (भाषा) अमेरिका में वर्जीनिया राज्य की सीनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर भारतीय-अमेरिकी पत्रकार टी विष्णुदत्ता जयरामन के योगदान की सराहना की है।
सीनेट ने शुक्रवार को साउथ एशियन हेराल्ड के संस्थापक एवं प्रधान संपादक जयरामन की प्रशंसा करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया।
वर्जीनिया राज्य के सीनेटर कन्नन श्रीनिवासन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘साउथ एशियन हेराल्ड और अपने अन्य पत्रकारिता प्रयासों के माध्यम से, विष्णुदत्ता जयरामन ने विविध आवाजों को बुलंद किया है, जानकारी से पूर्ण संवाद को बढ़ावा दिया है और राष्ट्रमंडल में दक्षिण एशियाई समुदाय पर अधिक ध्यान आकृष्ट किया है।’’
नौ मार्च को जब श्रीनिवासन ने प्रस्ताव का सारांश पढ़ा, तब जयरामन सीनेट दीर्घा में उपस्थित थे।
भाषा नेत्रपाल रवि कांत

Facebook


