व्लादिमीर पुतिन ने स्पुतनिक वी टीके की खुराक ली थी

Ads

व्लादिमीर पुतिन ने स्पुतनिक वी टीके की खुराक ली थी

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 08:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मॉस्को, 30 जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने देश में विकसित स्पुतनिक वी टीके की खुराक इस साल की शुरुआत में ली थी।

रूस में कोरोना वायरस के मामलों और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच राष्ट्रपति ने टीका लेने के बारे में खुलासा किया और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में उम्मीद जतायी कि टीकाकरण अभियान से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से बचने में मदद मिल सकती है।

रूस में बुधवार को कोरोना वायरस के 21,042 मामले सामने आए और 669 लोगों की मौत हो गयी।

एपी सुरभि अमित

अमित