उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन, सभी 97 यात्री सुरक्षित, देखिए वायरल वीडियो

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन, सभी 97 यात्री सुरक्षित, देखिए वायरल वीडियो

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन, सभी 97 यात्री सुरक्षित, देखिए वायरल वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: August 2, 2018 9:59 am IST

मेक्सिको सिटी। भारी बारिश और अंधड़ के दौरान उत्तरी मैक्सिको में एअरोमैक्सिको एअरलाइंस का एक विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में आग लगने से करीब 97 लोग घायल हो गए। प्लेन जमीन से टकराया और 300 मीटर तक घिसटने के बाद टूट गया। इससे यात्री तुरंत बाहर निकल गए। आमतौर पर ऐसे हादसे में बचने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन इस घटना में सभीयात्री बच निकलने में कामयाब रहे। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस हादसे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

एयरोमेक्सिको एअरलाइंस के एमडी एंड्रेस कोनेसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एंब्रेयर 190 विमान में 88 वयस्क, नौ नाबालिग, दो छोटे बच्चे, दो पायलट और दो फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे विमान दुरंगो से मैक्सिको सिटी जाने के दौरान रात आठ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुरंगो के गर्वनर जोज रोजस ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘इसकी पुष्टि हो गई है कि विमान एएम2431 के दुर्घटनाग्रस्त होने से किसी की मौत नहीं हुई है’। एक खबर के मुताबिक विमान के यात्री ने कहा- भगवान ने खुद आकर हमारी जान बचाई’।

यह भी पढ़ें : भारत- इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन भारतीय बॉलर्स के नाम, अश्विन ने झटके 4 विकेट

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं पायलट को रीढ़ की हड्डी में चोट आयी है जबकि एक लड़की के शरीर का 25% जल गया है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के दौरान विमान ने उड़ान भरने की कोशिश की लेकिन दुरंगो हवाई अड्डे से 10 किलोमीटर दूर एक मैदान में उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा, जिसके बाद उसमें आग लग गई

यात्रियों ने क्रू को उनके पेशेवर रवैये के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि विमान एकदम अच्छी स्थितिमें था’। ब्राजील के विमान एंब्रेयर ने दुर्घटना की जांच के लिए एक टीम भेजने की घोषणा की है।




लेखक के बारे में