‘जब आप नहातीं हैं, बाथरूम की खिड़की से सबकुछ दिखता है’ पत्र लिखकर शख्स ने युवती को बताया

‘जब आप नहातीं हैं, बाथरूम की खिड़की से सबकुछ दिखता है’ पत्र लिखकर शख्स ने युवती को बताया

Bathroom

Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: July 25, 2021 9:11 pm IST

ग्रेटर मैनचेस्टर: कई बार ऐसा होता है कि हम सुरक्षा को नजर अंदाज कर जाते हैं, लेकिन इन्हीं कारणों के चलते हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर से सामने आया है, जहां एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली युवती को पत्र लिखकर ये बताया है कि जब आप नहातीं हैं बा​थरूम से सबकुछ दिखता है। चिट्ठी पढ़कर युवती के हैरान रह गई।

Read More: मेरी हत्या कराना चाहते है मंत्री TS सिंहदेव, उन्हें पद से हटाया जाए, विधायक बृहस्पत सिंह का गंभीर आरोप

डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 26 वर्षीय सारा येट्स ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वे और उनके घर के कुछ और सदस्य साथ में ही रहते हैं, एक दिन उन्हें चिट्ठी मिली जिसे पढ़कर वे चौंक गईं। चिट्ठी में उनके घर की बाथरूम की खिड़की के बारे में लिखा गया था। चिट्ठी में एक अज्ञात शख्स ने लिखा कि जब आप लोग नहाते हैं तो बाथरूम से सब कुछ दिखाई देता है। आपको अपने बाथरूम में कुछ लगाने की जरूरत है। मैं दरवाजा खटखटाकर आपको शर्मिंदा नहीं करना चाहता था, शुक्रिया।

Read More: ‘न मैं भूपेश समर्थक हूं, न सिंहदेव का’, कांग्रेस विधायक…

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि वह महिला हाल ही में ग्रीस से छुट्टियां मनाकर लौटी है। इसके बाद उन्हें चिठ्टी मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वहां से सबकुछ दिखता है. सारा ने यह भी कहा कि 10 दिन आइसोलेशन में रहने के बाद इसकी मरम्मत कराई जाएगी।

Read More: ‘अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते’ कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने बैठक के दौरान पीएल पुनिया से की शिकायत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"