अफगानिस्तान से एक मई तक सैनिकों की वापसी कठिन: बाइडन

Ads

अफगानिस्तान से एक मई तक सैनिकों की वापसी कठिन: बाइडन

  •  
  • Publish Date - March 17, 2021 / 02:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

वाशिंगटन, 17 मार्च (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है एक मई तक अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी करना अमेरिका के लिए कठिन होगा लेकिन पूरी तरह से सेना की वापसी में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तालिबान के बीच हुए समझौते के तहत एक मई तक अमेरिका को अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी करनी है।

एबीसी न्यूज के जॉर्ज स्टीफेनोपुलस को दिए एक साक्षात्कार में बाइडन ने कहा कि वह सेना की वापसी के मुद्दे पर अपने सहयोगियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

तय समय सीमा तक सैनिकों की वापसी के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह संभव है लेकिन कठिन है।” उन्होंने कहा कि यदि समय सीमा आगे बढ़ाई जाती है तो इस प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

एपी यश उमा

उमा