चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद शी चिनफिंग ने बचाव अभियान शुरू करने का आदेश दिया

चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद शी चिनफिंग ने बचाव अभियान शुरू करने का आदेश दिया

चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद शी चिनफिंग ने बचाव अभियान शुरू करने का आदेश दिया
Modified Date: August 26, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: August 26, 2026 3:25 pm IST

बाीजिंग, 26 अगस्त (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तिब्बत में चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश और उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आदेश दिया है।

भूस्खलन में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, आपात स्थिति से निपटने के अभियान में मदद के लिए पीपुल्स आर्म्ड पुलिस के शिगात्से दस्ते के 145 अधिकारियों और जवानों को भूस्खलन प्रभावित सीमावर्ती इलाके में स्थित बंदरगाह भेजा गया है।

चीन का तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र नेपाल के साथ करीब 1,400 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

सरकारी मीडिया के मुताबिक, बुधवार को जिरोंग बंदरगाह के पास भूस्खलन हुआ और ड्रोन से बनाए गए वीडियो में बंदरगाह की कुछ इमारतें मलबे में दबी दिखाई दीं।

समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बताया कि स्थानीय प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्र में कर्मियों को भेज रहा है, जहां संचार व्यवस्था बाधित हो गई है।

खबर के अनुसार, उत्तरी नेपाल में जिरोंग-रसुवा सीमा क्षेत्र में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया।

दूतावास ने प्रभावित क्षेत्र में चीनी नागरिकों और कंपनियों की स्थिति का जायजा लिया तथा नेपाल सरकार व संबंधित एजेंसियों से बचाव अभियान चलाने का आग्रह किया।

खबर में बताया गया कि दूतावास ने नेपाल में रह रहे चीन के नागरिकों और संस्थानों के लिए नया सुरक्षा परामर्श भी जारी किया है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में