BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शी ने चीन की सेना को विश्व स्तरीय सशस्त्र बल में बदलने के लिए नए आदेश पारित किए

शी ने चीन की सेना को विश्व स्तरीय सशस्त्र बल में बदलने के लिए नए आदेश पारित किए

शी ने चीन की सेना को विश्व स्तरीय सशस्त्र बल में बदलने के लिए नए आदेश पारित किए
Bhasha
Published: 21 Feb 2025 | 7:49 pmModified: 21 Feb 2025 | 7:49 pm

बीजिंग, 21 फरवरी (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को देश की सेना को विश्व स्तरीय सशस्त्र बल में बदलने के लिए नियमों में संशोधन करते हुए नए आदेश जारी किए, जिसमें अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिद्वंद्विता और ताइवान एवं अन्य पड़ोसियों के साथ तनाव के बीच युद्ध की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

शी (71) सत्तारूढ़ शक्तिशाली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रमुख और राष्ट्रपति होने के अलावा सेना का भी नेतृत्व करते हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि उन्होंने सेना के आंतरिक आदेश, आचार संहिता और सैन्य संरचना पर तीन नियमों को प्रकाशित करने के आदेशों पर हस्ताक्षर किए।

नियमों में संशोधन युद्ध की तैयारी को सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य के रूप में प्राथमिकता देता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सशस्त्र बलों को कानून द्वारा चलाने की रणनीति को पूरी तरह से लागू करते हुए, संशोधित नियमों का उद्देश्य युद्ध की तैयारी, प्रशिक्षण, संचालन और दैनिक जीवन में अधिक मानकीकृत व्यवस्था को बढ़ावा देना है। इसमें कहा गया है कि सैन्य आचार संहिता में संशोधन नियमों को उत्कृष्ट बनाने, उल्लंघन करने वालों को दंडित करने और प्रासंगिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए नियमों को परिष्कृत करता है।

साल 2012 में सत्ता में आने के बाद से, शी ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया है, जिसमें दो रक्षा मंत्रियों सहित 50 से अधिक शीर्ष सैन्य अधिकारियों को उल्लंघन के लिए दंडित किया गया।

वह केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं, जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए), नौसेना, वायु सेना और साथ ही कई अर्धसैनिक बलों की समग्र उच्च कमान है।

संशोधित नियम एक अप्रैल से प्रभावी होंगे। ये देश की सेना को विश्व स्तरीय सशस्त्र बलों में पूरी तरह से बदलने के लिए बनाए गए हैं।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शी ने चीन की सेना को विश्व स्तरीय सशस्त्र बल में बदलने के लिए नए आदेश पारित किए

People also search for:China Xi Military Regulations

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm