जेलेंस्की ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की
जेलेंस्की ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की
कीव, 28 मई (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर बातचीत की।
स्वीडन के दौरे पर गए जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देश ‘‘एक बड़ा रक्षा पैकेज’’ तैयार कर रहे हैं और यूक्रेन को ग्रिपेन लड़ाकू विमान प्रदान करने के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध के दौरान हासिल की गई ड्रोन तकनीक और विशेषज्ञता के आधार पर अन्य देशों के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेनी विशेषज्ञों ने मध्य पूर्व के देशों- विशेष रूप से खाड़ी अरब क्षेत्र को ईरान युद्ध के बीच अपनी हवाई रक्षा को मजबूत करने में मदद की है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी सहायता की है।
यूक्रेन ने यूरोपीय संघ के देशों के साथ संयुक्त ड्रोन उत्पादन समझौते भी किए हैं।
यूक्रेन के ड्रोन 1,250 किलोमीटर लंबे अग्रिम मोर्चे की निगरानी करते हैं और आपूर्ति मार्गों पर गहराई तक हमला करते हैं। यूक्रेन ने इसी क्षमता की बदौलत रूस की बड़ी सेना की बढ़त को काफी हद तक रोक रखा है।
एपी आशीष पवनेश
पवनेश

Facebook


