Antarrashtriya Yog Divas: क्या हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास? जानें कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

Antarrashtriya Yog Divas: दुनिया भर में हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। जानिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इतिहास।

Antarrashtriya Yog Divas: क्या हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास? जानें कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

Antarrashtriya Yog Divas/Photo Credit: AI

Modified Date: June 20, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: June 20, 2026 1:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है
  • इसकी शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी, जबकि प्रस्ताव 2014 में रखा गया था
  • योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है

Antarrashtriya Yog Divas: आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में योग हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, योग हर उम्र के लोगों युवा, महिला हो या बुजुर्ग सभी के लिए फायदेमंद है, योग सिर्फ हमारे शरीर को फीट नहीं रखता ​इससे मानसिक शांति भी मिलती है। दुनिया भर में हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में योग की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है और लाखों लोगों ने इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) के इतिहास क्या हैं और इसकी शुरुआत कब हुई थी।

कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत?

योग शरीर को स्वस्थ रखने, तनाव कम करने, मानसिक शांति बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी। 27 सितंबर 2014 को, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए योग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे 175 देशों का समर्थन मिलने के बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। (International Yoga Day 2026)

21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है, जो ग्रीष्म संक्रांति का प्रतीक है। भारतीय परंपरा अनुसार इस दिन का विशेष महत्व है। योग के नज़रिए से भी, इसे आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। वहीं इस साल 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ बुढ़ापे पर आधारित थीम रखा है। जिसका मकसद यह बताना है कि योग हर उम्र के लोगों के लिए फ़ायदेमंद है और यह शारीरिक, मानसिक सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है। (International Yoga Day 2026)

योग दिवस का महत्व

  1. योग शरीर को संतुलित और मजबूत बनाने में मदद करता है।
  2. नियमित योग से तनाव और चिंता कम करने में मदद मिल सकती है।
  3. योग मानसिक शांति और एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक है।
  4. यह भारत की प्राचीन संस्कृति और विरासत का वैश्विक प्रतीक बन गया है।

 

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.