International Yoga Day 2026: आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस, जानें इसका इतिहास और कब हुई इसकी शुरुआत

International Yoga Day 2026: आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस, जानें इसका इतिहास और कब हुई इसकी शुरुआत

International Yoga Day 2026: आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस, जानें इसका इतिहास और कब हुई इसकी शुरुआत

International Yoga Day 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: June 21, 2026 / 06:52 am IST
Published Date: June 21, 2026 6:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज 21 जून को मनाया जा रहा योग दिवस
  • पीएम मोदी के प्रस्ताव से 2014 में हुई थी शुरुआत
  • ग्रीष्म संक्रांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक

नई दिल्ली: International Yoga Day 2026 आज की ये भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव, थकान और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग एक ऐसा उपाय बनकर सामने आया है, जिसे अपनाकर लोग खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। यह सिर्फ शरीर को फीट नहीं रखता ​बल्कि मानसिक शांति और बेहतर जीवनशैली की भी कुंजी माना जाता है। आज 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के इतिहास, इस साल की थीम और इसके महत्व के बारे में विस्तार से

इस बार की थीम क्या है? (Yog Divas 2026 ki Theme)

इस साल 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” है। इस थीम का उद्देश्य है कि दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य, मानसिक शांति और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई थी?

योग के लिए जागरूकता और इसको बढ़ावा देने के लिए एक दिन समर्पित करने का विचार सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान रखा था। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार बताते हुए मन और शरीर, विचार और कर्म, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाने की क्षमता पर जोर दिया था।

  • उस समय दुनियाभर के कई देशों ने पीएम मोदी के इस प्रस्ताव को समर्थन दिया था।
  • 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव 69/131 को अपनाया था।
  • आधिकारिक तौर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • इस प्रस्ताव को रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों का समर्थन मिला था।
  • तब से दुनिया भर में लाखों लोग योग के अभ्यास से जुड़कर हर साल इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं।

कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत?

योग शरीर को स्वस्थ रखने, तनाव कम करने, मानसिक शांति बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी। 27 सितंबर 2014 को, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए योग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे 175 देशों का समर्थन मिलने के बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। (International Yoga Day 2026)

21 जून को ही क्यों चुना गया?

21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है, जो ग्रीष्म संक्रांति का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में इस दिन का विशेष महत्व है। योग के नज़रिए से भी, इसे आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।