Odisha Board 10th Result 2025: एक ही जिले के 9 ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स ने किया कमाल.. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में हासिल की सफलता, पूरे गाँव में जश्न
सरोजिनी संस्कृत हाई स्कूल के सचिव सुब्रत दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “हमारे स्कूल का परिणाम इस बार 100% रहा है, इस साल ट्रांसजेंडरों ने परीक्षा …
9 transgender students passed Odisha board exam
- ओडिशा बोर्ड परीक्षा में 9 ट्रांसजेंडर छात्रों ने सफलतापूर्वक मैट्रिक की परीक्षा पास की।
- ट्रांसजेंडर छात्रों ने शिक्षा को बदलाव का माध्यम मानते हुए कॉलेज में पढ़ाई की इच्छा जताई।
- स्कूल और शिक्षकों ने ट्रांसजेंडर छात्रों को सहयोग देकर 100% रिजल्ट हासिल किया।
9 transgender students passed Odisha board exam: भुवनेश्वर: ओडिशा में मैट्रिक इम्तिहान के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। ओडिशा स्कूल और शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस बार परीक्षा देने वाले अधिकांश बच्चे पास हुए हैं। मैट्रिक परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में लाखों लड़कियां शामिल हुई थीं और उनका रिजल्ट लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। इस साल कई स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। हजारों छात्र मैट्रिक परीक्षा में असफल हुए हैं।
ओडिशा 10वीं बोर्ड परिणाम 2025
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। एग्जाम का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच किया गया था। मैट्रिक परीक्षा राज्य भर में हजारों केंद्रों पर आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रांसजेंडर्स ने पास किए एग्जाम
9 transgender students passed Odisha board exam: इस साल का इम्तिहान कई मायनों में खास रहा। बात करें भद्रक जिले के नतीजे की तो यहां के कई ट्रांसजेंडर्स ने अच्छे अंकों से 10वीं की परीक्षा पास की है। उन्होंने अपने नतीजे पर खुशी जाहिर की है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पास हुए स्टूडेंट्स ने कहा, "हमारे आस-पास के गाँवों में लोग बहुत खुश हैं कि हमने मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली है। हमारे समुदाय के लोग भी बहुत खुश हैं। इन सबके पीछे हमारे गुरु का हाथ और आशीर्वाद है। हमारे स्कूल के शिक्षकों ने हमें आगे बढ़ने, पढ़ने-लिखने में बहुत मदद की। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो हमेशा हमारा साथ देता है। हम कॉलेज जाना चाहते हैं। अगर हमें और सुविधाएँ मिलें, तो हम और आगे बढ़ना चाहेंगे।"
#WATCH | Odisha: Nine transgender students in Odisha's Bhadrak district cleared the Odisha class 10 board exam.
Transgender student Sanjana says, "People in our surrounding villages are very happy that we have passed the matriculation exam. People in our community are also very… pic.twitter.com/dp0FwVCBdT
— ANI (@ANI) May 5, 2025
शिक्षकों में भी ख़ुशी की लहर
इस बार के परिणाम से राज्य के शिक्षक भी काफी उत्साहित हैं। सरोजिनी संस्कृत हाई स्कूल के सचिव सुब्रत दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "हमारे स्कूल का परिणाम इस बार 100% रहा है, इस साल ट्रांसजेंडरों ने परीक्षा दी और वे सभी उत्तीर्ण हुए। उन्हें समाज में सिर ऊंचा करके जीने के लिए शिक्षा की आवश्यकता है और इसलिए उन्होंने पढ़ाई की और परीक्षा उत्तीर्ण की।"
#WATCH | Odisha: Sarojini Sanskrit High School Secretary Subrata Das says, "Our school has got 100% result this time, this year 9 transgenders took the exam and all of them passed. They need education to live with their heads held high in society and so they studied and passed… pic.twitter.com/RCOYhEEFPy
— ANI (@ANI) May 5, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस बार कुल 9 ट्रांसजेंडर छात्रों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: 9 transgender students passed Odisha board exam, Odisha Board 10th Result 2025 download link
यूथ कॉर्नर
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm