Sainik School Admission 2024: सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म, जानें पूरी डिटेल्स
Sainik School Admission 2024: सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म, जानें पूरी डिटेल्स
All India Sainik School Entrance Exam 2024
Sainik School Admission 2024: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला सैनिक स्कूलों में कराना चाहते हैं तो जान लें कि दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 16 दिसंबर, 2023 तक भरे जाएंगे। इन स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर इससे जुड़ा पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Read more: Saturn Ring: क्या सच में दो साल बाद गायब हो जाएंगे शनि ग्रह के छल्ले…? वैज्ञानिकों ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
Sainik School Admission 2024: कक्षा 6 और 9 में प्रवेश
बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सैनिक स्कूलों के क्लास 6 और 9 में प्रवेश मिलता है। देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए ये ऑल इंडिया एग्जाम आयोजित कराया जाता है। सैनिक स्कूल रेजिडेंशियल होते हैं यानी यहां रहने की व्यवस्था होती है और ये सीबीएसई बोर्ड से एफिलेटेड होते हैं। यहां नेशनल डिफेंस एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और दूसरी ट्रेनिंग एकेडमीज़ के लिए कैंडिडेट्स को प्रिपेयर किया जाता है।
Sainik School Admission 2024: आवेदन की मुख्य तारीख
इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2023 है। इस तारीख को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
Read more: Diwali Fashion Tips: घर बैठे फॉलो करें ये फेशियल टिप्स, दिवाली पर चांद सा चमकने लगेगा चेहरा
Sainik School Admission 2024: योग्यता
योग्यता कक्षा के अनुसार है जैसे कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए कैंडिडेट की उम्र 31 मार्च 2024 को 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, क्लास 9 के लिए योग्यता की बात करें तो 31 मार्च 2024 को कैंडिडेट की उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। उसने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 8वीं पास की हो ये जरूरी है। लड़कियों के लिए एडमिशन ओपेन हैं पर ये सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
Sainik School Admission 2024: आवेदन शुल्क
इस प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स, डिफेंस पर्सोनेल के वॉर्ड-एक्स सर्विसमैन के वॉर्ड और ओबीसी कैटेगरी को 650 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के लिए फीस 500 रुपये है।
Sainik School Admission 2024: कब होगी परीक्षा
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 21 जनवरी, 2024 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एग्जाम में MCQs पूछे जाएंगे। परीक्षा पेन और पेपर मोड पर आधारित होगी। प्रवेश परीक्षा देश के 186 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी सूचना बुलेटिन में दी गई है।
Read more: SBI Recruitment 2023: SBI में बिना परीक्षा मैनेजर बनने का सुनहरा अवसर, बस चाहिए ये डिग्री, मिलेगी मोटी सैलरी
Sainik School Admission 2024: कैसे करें आवेदन
- सैनिक स्कूल में प्रवेश फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
- अब एआईएसएसईई 2024 आवेदन पत्र भरने का लिंक होमपेज पर उपलब्ध है।
- उस पर क्लिक करने पर, उम्मीदवारों को एक नए पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, जहां उन्हें खुद को पंजीकृत करना होगा।
- पंजीकरण के बाद आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- अब एआईएसएसईई 2024 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म को क्रॉस चेक करें।
- अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


