हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों की क्लास में एंट्री पर रोक, कॉलेज ​प्रिंसिपल पर भड़क उठी छात्राएं

कर्नाटक में एक कॉलेज ने हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों को क्लास में एंट्री पर रोक लगा दी है। इसे लेकर अब राज्य में हंगामा शुरू हो गया है। लड़कियां विरोध पर उतारू हो गई हैं।

हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों की क्लास में एंट्री पर रोक, कॉलेज ​प्रिंसिपल पर भड़क उठी छात्राएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: January 2, 2022 2:01 pm IST

बेंगलुरु। Ban on entry of girls: कर्नाटक में एक कॉलेज ने हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों को क्लास में एंट्री पर रोक लगा दी है। इसे लेकर अब राज्य में हंगामा शुरू हो गया है। लड़कियां विरोध पर उतारू हो गई हैं। उडुपी में सरकारी महिला पीयू कॉलेज की छह मुस्लिम छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल उन्हें कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। छात्राओं ने यह भी शिकायत की है कि उन्हें उर्दू, अरबी और बेरी भाषाओं में बात करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

read more: वृहद आर्थिक आंकड़ों, ओमीक्रोन की स्थिति, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा
विरोध में तीन दिन तक छात्राएं कक्षा के बाहर खड़ी रहीं। छात्राओं ने दावा किया कि उनके माता-पिता ने बातचीत के लिए प्रिंसिपल रुद्र गौड़ा से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। लड़कियों ने कहा कि उन्हें पिछले तीन दिनों से क्लास में एंट्री नहीं दी गई है। छात्रों को आशंका है कि उन्हें गैरहाजिरी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल रुद्र गौड़ा ने कहा कि छात्राएं कॉलेज परिसर में हिजाब पहन सकती हैं, लेकिन कक्षाओं के अंदर वो हिजाब में नहीं जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए नियम का पालन किया जा रहा है।

read more: Alirajpur Bus Accident : नाले में गिरी बस | 3 यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल

प्राचार्य ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक भी की जाएगी। इस बीच, एसडीपीआई उडुपी इकाई के अध्यक्ष नज़ीर अहमद ने कहा कि अगर छह छात्राओं को हिजाब के साथ कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बीच पुलिस ने बीच-बचाव कर छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया और कॉलेज के नियमों का पालन करने को कहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com