UPPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता! UPPSC में निकली कई पदों पर भर्ती, देरी की तो हाथ से निकल जाएगी नौकरी
UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
(UPPSC Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- UPPSC ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की।
- कुल 37 पदों पर होगी सीधी भर्ती।
- आवेदन की आखिरी तारीख 3 सितंबर 2026।
UPPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश करहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती (UPPSC Recruitment 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैंनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 37 पद भरे जाएंगे। इनमें आर्किटेक्चर असिस्टेंट के 14 पद, एस्टेट मैनेजर के 11 पद और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 12 पद शामिल हैं। इसके अलावा एक अलग भर्ती प्रक्रिया के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के 10 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता (UPPSC Recruitment 2026) अलग-अलग तय की गई है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास और कम्प्यूटर में ओ-लेवल सर्टिफिकेट जरूरी है। जबकि कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या अन्य आवश्यक योग्यता मांगी गई है। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये रखा गया है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये शुल्क तय किया गया है। आवेदन 3 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर है। जबकि आवेदन में संशोधन 10 सितंबर तक किया जा सकेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए (UPPSC Recruitment 2026) सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। यदि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है तो पहले उसे पूरा करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25: Dhamaal 4 ने दुनियाभर में गाड़े झंडे! ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पार किए इतने करोड़, कलेक्शन देखकर मेकर्स भी हैरान!
- BJP Leader Statement in Datia By Election: ‘जब अधिकारी बोलने लगे हमारी पहुंच ऊपर तक हैं तब तब परिणाम विपरीत ही आएंगे…आत्ममंथन का समय…’ दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल
- Sawan Second Monday 2026: सावन का दूसरा सोमवार 2026: क्या करें, क्या न करें? भगवान शिव की कृपा पाने के आसान उपाय

Facebook


