CG Anganwadi Vacancy 2024 : आंगनबाड़ियों में कार्यकर्ताओं पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
आंगनबाड़ियों में कार्यकर्ताओं पदों पर निकली बंपर भर्ती, CG Anganwadi Vacancy 2024: Notification Issues of Worker Recruitment in Chhattisgarh

बैकुंठपुरः CG Anganwadi Vacancy 2024 यदि आप महिला हैं और छत्तीसगढ़ में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको प्रदेश के आंगनबाड़ियों में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। दरअसल, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर नियुक्त की जानी है। उक्त पद 19 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
CG Anganwadi Vacancy 2024 एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका बैकुण्ठपुर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 घौराटिकरा, वार्ड क्रमांक 01 हर्रापारा, नगर पालिका शिवपुर चरचा वार्ड क्रमांक 02 चेरहापारा, वार्ड क्रमांक 11 मुर्गीदफाई, ग्राम पंचायत जामपारा आंगनबाड़ी केन्द्र जामपारा अ, ग्राम पंचायत खोड़ आंगनबाड़ी केन्द्र बड़कापारा, ग्राम पंचायत मादीपारा आंगनबाड़ी केन्द्र नरसिंहपुर, ग्राम पंचायत मुड़ीझरिया आंगनबाड़ी केन्द्र धवरघटी, ग्राम पंचायत टेंगनी आंगनबाड़ी केन्द्र जूनापारा, ग्राम पंचायत खोडरी आंगनबाड़ी केन्द्र खोडरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती की जानी है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रनई मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र कुन्बीपारा, ग्राम पंचायत डुमरिया मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजनपारा, ग्राम पंचायत चिरगुड़ा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र खजूरपारा, ग्राम पंचायत नगर मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्टेशनपारा, ग्राम पंचायत सारा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र उपरपारा, ग्राम पंचायत मनसुख मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र देवानीबांध एवं ग्राम पंचायत सलबा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र चर्चपारा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है।
19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
समस्त पदों के लिए महिला उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र में भरकर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर के कार्यालय में 19 जुलाई 2024 तक ;अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन समय व दिवस मे जमा किया जा सकता है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Anganwadi Vacancy 2024: Notification Issues of Worker Recruitment in Chhattisgarh
यूथ कॉर्नर
और भी पढ़ें ›
Yogi Adityanath Handed Appointment Letters: मेहनत को मिला सम्मान, ग्राम पंचायत अधिकारी पद के चयनित अभ्यर्थी बोले- चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष
28 Sept 2026 | 4:59 pm
NEET-PG 2026 Result Out: इंतज़ार ख़त्म!.. जारी किया गया NEET-PG 2026 का परिणाम, यहां एक Click पर देख पाएंगे परिणाम..
24 Sept 2026 | 5:52 pm
KVIC Recruitment 2026: स्नातक पास युवाओं के लिए यहां हो रही बंपर भर्ती, सैलरी 40,000 तक, घर बैठे फटाफट ऐसे करें अप्लाई
20 Sept 2026 | 5:16 pm
BOB Recruitment 2026: ग्रेजुएट पास के लिए इस बैंक में 2400 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, तुरंत करें अप्लाई
16 Sept 2026 | 11:35 am
Govt Teacher Recruitment 2026: 12,405 असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी.. आज से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
16 Sept 2026 | 8:34 am
ISRO Recruitment 2026: बिना बड़ी डिग्री के इसरो में नौकरी का मौका! 22 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन
15 Sept 2026 | 5:26 pm
Railway Apprentice Recruitment 2026: बिना बड़ी डिग्री के सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं पास के लिए रेलवे ने खोला खजाना! 4,471 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कब तक करें अप्लाई
04 Sept 2026 | 2:21 pm
MPPSC Mains Exam Date 2026: आ गया टाइम टेबल.. इसी महीने होगी राज्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा, एंट्री से पहले तीन स्तरों पर सख्त जाँच
01 Sept 2026 | 7:45 am