ISRO Recruitment 2026: बिना बड़ी डिग्री के इसरो में नौकरी का मौका! 22 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन
ISRO Recruitment 2026: इसरो प्रोपल्सन कॉम्प्लेक्स, महेंद्रगिरी में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए के कुल 22 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(ISRO Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- इसरो में 22 पदों पर भर्ती
- 10वीं और ITI पास को मौका
- 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन
नई दिल्ली: ISRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इसरो की इकाई इसरो प्रोपल्सन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरी, तमिलनाडु के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए के कुल 22 पदों पर भर्ती (ISRO Recruitment 2026) की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट के 5 पद, टेक्निशियन बी के 13 पद, कुक ए का 1 पद और फायरमैन ए के 3 पद शामिल हैं। टेक्निकल असिस्टेंट के पद ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से जुड़े हैं। वहीं टेक्निशियन बी के लिए फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग जैसे ट्रेड शामिल किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
टेक्निशियन बी के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई और एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त एनटीसी या एनएसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। कुक ए के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास होटल या कैंटीन में कुक के तौर पर कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। फायरमैन ए के लिए 10वीं पास होने के साथ निर्धारित शारीरिक परीक्षा पास करनी होगी। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा जरूरी है।
1.42 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पद (ISRO Recruitment 2026) के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा। टेक्निकल असिस्टेंट का पे लेवल-7 है और वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक रहेगा। टेक्निशियन बी को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। कुक ए और फायरमैन ए के लिए पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन निर्धारित है।
चयन और आवेदन फीस
टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन बी और कुक ए के लिए लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट होगा। फायरमैन ए के लिए लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच होगी। टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन बी की परीक्षा में 80 सवाल होंगे और 90 मिनट का समय मिलेगा। कुक और फायरमैन की परीक्षा में 100 सवाल होंगे, जिसके लिए 120 मिनट मिलेंगे। आवेदन फीस टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 750 रुपये और अन्य तीन पदों के लिए 500 रुपये है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले IPRC की आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.inपर जाएं और भर्ती (ISRO Recruitment 2026) से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद इसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Redmi Note 17 Pro Series: iPhone-सैमसंग को टक्कर देने आया Redmi का बैटरी किंग! Note 17 Pro सीरीज की कीमत ऐसी कि मच जाएगा हंगामा!
- Bhupendra Chaudhary On UCC: ‘मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा’, UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत
- Sub Inspector Killed in Road Accident: सड़क किनारे खड़े सब-इन्स्पेक्टर को भारी वाहन ने कुचला.. मौके पर ही मौत, घर पहुंची लाश तो रो पड़ा गाँव का हर कोई..

Facebook


