रायपुर: CGPSC Vacancy 2021 सिविल सेवा के क्षेत्र में नौकरी कर अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानि CGPSC ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 641 पदों पर होनी है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 10 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है।