Telecom Rules News: SIM कार्ड यूजर्स सावधान! अगर आपके नाम पर भी कोई और चला रहा है सिम, तो भरना पड़ सकता है 50 लाख का जुर्माना, जानिए क्यों..

Ads

Telecom Rules News: SIM कार्ड यूजर्स सावधान! अगर आपके नाम पर भी कोई और चला रहा है सिम, तो भरना पड़ सकता है 50 लाख का जुर्माना, जानिए क्यों..

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 09:02 AM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 09:03 AM IST

Telecom Rules News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • फर्जी सिम पर सख्ती
  • भारी जुर्माना और जेल का प्रावधान
  • अपने नाम पर जारी नंबरों की जांच करें

नई दिल्ली: Telecom Rules News कई बार ऐसा होता है कि हमारे नाम पर जारी सिम कार्ड कोई रिश्तेदार या दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा होता है। वहीं, कुछ लोग सिम खरीदते समय अपनी आईडी दे देते हैं और बाद में उस सिम के बारे में भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आपके नाम पर कोई ऐसा मोबाइल नंबर चल रहा है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। (SIM Card Rules India) दूरसंचार विभाग ने एक सख्त चेतावनी जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि अगर आपके नाम वाले सिम से कोई भी गलत काम होता है, तो कानून का ऐसा डंडा चलेगा कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे

50 लाख तक का भारी-भरकम जुर्माना

Telecom Rules News दरअसल, दूरसंचार विभाग ने 21 सितंबर को एक एडवाइजरी जारी किया है। जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि अगर कोई फर्जी तरीके से सिम लेता है, टेलीकॉम पहचान के साथ छेड़छाड़ करता है या फिर मोबाइल के IMEI नंबर को बदलता है, तो अब खैर नहीं। नए टेलीकॉम एक्‍ट के तहत ऐसे मामलों में ₹50 लाख तक का भारी-भरकम जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है। सरकार ने सलाह दी है कि सभी नागरिक संचार साथी पोर्टल या एप पर जाकर तुरंत चेक करें कि उनकी ID पर बिना जानकारी के कोई अनजान मोबाइल नंबर तो एक्टिव नहीं है।

अपने नाम पर जारी नंबरों की ऐसे करें जांच

सबसे जरूरी बात यह है कि यूजर्स अपने नाम पर जारी सभी मोबाइल नंबरों की जांच करें। इसके लिए सरकार के Sanchar Saathi पोर्टल और ऐप में ‘Know Mobile Connections in Your Name’ सुविधा उपलब्ध है। यहां आप देख सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन एक्टिव हैं। अगर कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने नहीं लिया है या जिसकी जरूरत नहीं है, तो उसे रिपोर्ट करने की सुविधा भी मौजूद है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अगर मेरे नाम पर कोई अनजान नंबर है तो क्या करना चाहिए?

Sanchar Saathi पोर्टल पर जाकर उसे रिपोर्ट करें।

गलत सिम इस्तेमाल करने पर क्या सजा है?

₹50 लाख तक जुर्माना और 3 साल तक जेल।

Sanchar Saathi पोर्टल पर क्या सुविधा है?

‘Know Mobile Connections in Your Name’ से अपने नाम पर जारी सभी नंबर देख सकते हैं।