Today Live Breaking News and Updates 21 September 2026
नई दिल्ली। Today Live Breaking News and Updates 21 September 2026 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में मादक पदार्थों के नियंत्रण (2026-29) पर विजन डॉक्यूमेंट के तहत हुई प्रगति और देश में ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए की गई कोशिशों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
सरकारी बयान के अनुसार, संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी की थीम पर आधारित इस दो दिवसीय सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ-साथ संबंधित सरकारी विभागों के प्रतिनिधि और हितधारक भी शामिल होंगे।