गांधीनगर: GPSSB Vacancy 2022 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल गुजरात पंचायत विभाग में जूनियर क्लर्क और अकाउंट क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकली है।
GPSSB Vacancy 2022 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 1181 पदों पर होनी है, जिसके लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता गणित या वाणिज्य में 12वीं पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 8 मार्च तक का समय दिया गया है।
जूनियर क्लर्क – उम्मीदवार को माध्यमिक और / या उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
अकाउंट्स क्लर्क – उम्मीदवार ने गणित या एकाउंटेंसी एक विषय के के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण किया हो।