306 ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों की नई पोस्टिंग

Ads

306 ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों की नई पोस्टिंग

  •  
  • Publish Date - April 24, 2018 / 01:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 03:34 AM IST

रायपुर। राज्य शासन ने कृषि एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर चयनित 306 ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों की नई पदस्थापना कर दी है। उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालनालय द्वारा पदस्थापना आदेश आज जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़े-कास्टिंग काउच पर सरोज के बाद रेणुका चौधरी भी आई सामने

आदेश के अनुसार ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर पदस्थ किया गया है।इस संबंध में विस्तृत जानकारी संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी छत्तीसगढ़ इन्द्रावती भवन, द्वितीय खण्ड चौथी मंजिल नया रायपुर से सीधे सम्पर्क कर या दूरभाष क्रमांक – 0771-2433001 पर प्राप्त की जा सकती है।

 

web team IBC24