दिल्ली: UGC NET Controversy UGC-NET विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक फॉलो-अप बैठक की। इस बैठक के बाद NTA ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने 600 एक्सपर्ट्स को हटा दिया है और उनकी जगह नए एक्सपर्ट्स को टीम में शामिल किया है।
परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब क्वेश्चन पेपर्स की जांच के लिए 4 स्तर की चेकिंग व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गलती न हो सके। इसके साथ ही NTA के दफ्तरों को जल्द ही नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए अब CISF की टीमें तैनात की जाएंगी।
UGC-NET विवाद के बाद NTA द्वारा उठाए गए इन सख्त कदमों का मकसद परीक्षा व्यवस्था को सुधारना और सुरक्षा को बेहतर बनाना है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याएं दोबारा न हों।