SBI PO Recruitment 2026: अब ग्रेजुएट पास भी बनेंगे अधिकारी, SBI में PO के 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 22 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें कैसे करें अप्लाई

SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैंष ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक पास उम्मीदवार निर्धारित योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन और करियर ग्रोथ का अवसर मिलेगा।

SBI PO Recruitment 2026: अब ग्रेजुएट पास भी बनेंगे अधिकारी, SBI में PO के 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 22 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें कैसे करें अप्लाई

(SBI PO Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 18, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: June 18, 2026 2:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SBI ने PO के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
  • 18 जून 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है।
  • किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: SBI PO Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन बैंक की आधिकारिक करियर वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित पद

कुल 1500 पदों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें 588 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। ओबीसी वर्ग के लिए 390 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 234 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 144 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 144 पद आरक्षित किए गए हैं।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें 30 सितंबर 2026 तक डिग्री पूरी होने का प्रमाण देना होगा। उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें ऑब्जेक्टिव और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। अंतिम चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग

प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए एक घंटे का समय मिलेगा। मुख्य परीक्षा 200 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। जबकि 30 अंकों का वर्णनात्मक टेस्ट भी लिया जाएगा। दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

वेतन और सर्विस बॉन्ड

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये का शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा। महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाओं को जोड़कर मुंबई में शुरुआती वार्षिक सीटीसी लगभग 21.97 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। नियुक्ति के समय अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की सेवा के लिए दो लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड भी भरना होगा।

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होगी। इसके बाद इंटरव्यू और अन्य प्रक्रियाएं अक्टूबर-नवंबर 2026 में पूरी की जाएंगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।