नई दिल्ली: Shikshak Bharti 2022 शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरसअल पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।>>*IBC24 News Channel केWhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<
Shikshak Bharti 2022 शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 4161 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास तय की गई है। रिक्त पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।
वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 500 रुपये ही है।