Mumbai Viral Video : अनोखा बिजनेस आइडिया, सिर्फ लोगों की इन बातों को सुनकर युवक कमा रहा पैसे, रेट लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

Ads

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें समुद्र किनारे बैठा एक व्यक्ति लोगों के दुख और परेशानियां सुनने के बदले पैसे लेता नजर आ रहा है। बोर्ड पर अलग-अलग तरह की समस्याएं सुनने की कीमत लिखी है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं और यह अनोखा कॉन्सेप्ट चर्चा का विषय बन गया है।

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 11:55 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 11:55 PM IST

Mumbai Viral Video / Image Source : INSTGRAM

HIGHLIGHTS
  • समुद्र किनारे बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने के बदले पैसे लेता है व्यक्ति।
  • अलग-अलग तरह के दुख सुनने के लिए बोर्ड पर तय की गई है अलग कीमत।
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को किया हैरान।

नई दिल्ली : Mumbai Viral Video  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के एक समुद्र किनारे का है। वीडियो में एक व्यक्ति बीच पर बैठा हुआ दिखाई देता है, जिसके सामने एक बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर लोगों के दुख सुनने के लिए अलग-अलग कीमत लिखी हुई है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

दुःख सुनने के लेते है इतने पैसे

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उस व्यक्ति ने एक बोर्ड लगाया है, जिस पर लिखा है कि वह लोगों की परेशानियां और दुख सुनता है। social media viral video,  बोर्ड पर अलग-अलग तरह से दुख सुनने की कीमत भी लिखी गई है।मामूली दुख सुनने के लिए 250 रुपये,बहुत बड़ा दुख सुनने के लिए 500 रुपये, साथ बैठकर रोने के लिए 1000 रुपये

वायरल हुआ सोशल मीडिया पर वीडियो

वीडियो में दिख रहा व्यक्ति दावा करता है कि वह लोगों की बातें सुनता है और इसके बदले पैसे लेता है। उसके अनुसार कई लोग सीधे उसके पास आकर अपनी समस्याएं बताते हैं, जबकि कुछ लोग फोन पर भी अपनी परेशानी साझा करते हैं। वह बस उनकी बातें ध्यान से सुनता है और बदले में पैसे लेता है। man charging money to listen  मुंबई के इस वीडियो ने एक बार फिर इस अनोखे बिजनेस आइडिया को चर्चा में ला दिया है। कुछ लोग इसे अजीब मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अगर किसी को अपनी बात कहने और दिल हल्का करने का मौका मिलता है तो यह अच्छी बात है।

अमेरिका में बन चूका है बड़ा बाजार

हालांकि यह कॉन्सेप्ट पूरी तरह नया नहीं है। दुनिया के कई देशों में इस तरह की सेवाएं पहले से मौजूद हैं। loneliness support service अमेरिका में यह एक बड़ा बाजार बन चुका है। “कडलिस्ट डॉट कॉम” जैसी वेबसाइटों पर लोग प्रोफेशनल तरीके से ऐसी सेवाएं देते हैं, जहां लोग अपनी भावनात्मक परेशानियां साझा कर सकते हैं। वहां लोग प्रति घंटे 80 से 150 डॉलर तक शुल्क लेते हैं। पेरिस, न्यूयॉर्क और फिलीपींस जैसे शहरों में भी यह ट्रेंड काफी आम हो चुका है। कई लोग अकेलेपन या मानसिक तनाव के कारण ऐसे लोगों से बात करने जाते हैं, जो सिर्फ उनकी बात सुनते हैं और उन्हें भावनात्मक सहारा देने की कोशिश करते हैं।

जापान में भी मिलते है ऐसी सेवाएं

जापान में भी इस तरह की सेवाएं लंबे समय से मौजूद हैं। वहां “कडल कैफे” या “सोइनेया” जैसे कैफे चलते हैं, जहां लोग पैसे देकर किसी के साथ बैठ सकते हैं, बात कर सकते हैं या सिर्फ समय बिता सकते हैं। जापान में अकेलेपन की समस्या काफी बड़ी मानी जाती है और कई लोग लंबे समय तक समाज से दूर रहते हैं। इसी कारण वहां इस तरह की सेवाएं लोकप्रिय हो गई हैं।

यह भी पढ़ेंः-

 

 

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है?

वीडियो में एक व्यक्ति समुद्र किनारे बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने के बदले पैसे लेता हुआ दिखाई दे रहा है।

व्यक्ति दुख सुनने के लिए कितने पैसे लेता है?

बोर्ड के अनुसार मामूली दुख सुनने के लिए 250 रुपये, बड़ा दुख सुनने के लिए 500 रुपये और साथ बैठकर रोने के लिए 1000 रुपये तक लिए जाते हैं।

क्या यह कॉन्सेप्ट पहले भी कहीं मौजूद है?

हाँ, अमेरिका, जापान और यूरोप के कई शहरों में लोग प्रोफेशनल तरीके से दूसरों की भावनात्मक बातें सुनने की सेवाएं देते हैं।