Israel Iran Nuclear Threat News/Image Source: ANI
Israel Iran Nuclear Threat News: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नीतियां पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर रही हैं और इससे निपटना आवश्यक है।
Israel Iran Nuclear Threat News: नेतन्याहू ने कहा कि अगर इजराइल इस खतरे को खत्म करने में सफल होता है तो न सिर्फ दुनिया को परमाणु खतरे से राहत मिलेगी, बल्कि इजराइल और ईरान के बीच शांति की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे पूरे क्षेत्र में शांति का दायरा भी मजबूत होगा। इजराइली जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान में अयातुल्ला का शासन पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है। उनके अनुसार हाल के समय में ईरान ने अपने आसपास के लगभग 12 देशों को निशाना बनाया है। नेतन्याहू ने कहा कि ऐसे देशों की सुरक्षा के लिए इजराइल उनके साथ खड़ा है।
Prime Minister of Israel Benjamin Netanyahu says, “Our success will bring not only the removal of the nuclear threat to the entire world, and not only peace between Israel and Iran. It will also bring a dramatic expansion of the circle of peace around us. Today, everyone… pic.twitter.com/nPnCxSqWux
— ANI (@ANI) March 7, 2026
Israel Iran Nuclear Threat News: इस दौरान नेतन्याहू ने लेबनान को भी चेतावनी दी और कहा कि 2024 के युद्धविराम समझौते को लागू करना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लेबनान को हेज़बोल्लाह को निरस्त्र करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हिजबुल्लाह की गतिविधियों के कारण लेबनान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल अपने नागरिकों और सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने लेबनान के कई इलाकों, जिनमें राजधानी भी शामिल है, पर सैन्य कार्रवाई जारी रखी है।
Netanyahu on Iran:
We are creating the conditions that allow the Iranian people to take their destiny into their own hands. pic.twitter.com/HxU0m0xkeW
— Clash Report (@clashreport) March 7, 2026