SSC CHSL Final Result 2022: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट घोषित, इस तरह से चेक करें अपना परिणाम
SSC CHSL Final Result 2022:
नई दिल्ली। SSC CHSL Final Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है, जो उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2022 में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। परीक्षा के अंतिम रिजल्ट की घोषणा के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवंटित विभाग द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन और नियुक्ति औपचारिकताओं की आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
बता दें कि संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2022 के टियर-I का रिजल्ट आयोग द्वारा 19 मई, 2023 को घोषित किया गया था और टियर I का अतिरिक्त रिजल्ट भी 2 जून, 2023 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई, 2023 को कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था, रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप का पालन कर सकते हैं।
SSC CHSL Final Result 2022: रिजल्ट चेक करने के स्टेप
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें।
यहां होम पेज पर उपलब्ध एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें उम्मीदवार रिजल्ट देख सकते हैं।
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आफिसियल नोटिस के अनुसार, शॉर्टलिस्टेड/नॉन-शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के विस्तृत अंक 11 अगस्त, 2023 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 10 सितंबर, 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, आंसर की 11 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
read more: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा : आपने मणिपुर में मेरे मां की हत्या की, सदन में बोले राहुल गांधी

Facebook


