UPSC Motivation: “मैं 10 बार Prelims में हुआ था फेल”, 4 नंबर से चूके PSC कैंडिडेट को IAS अधिकारी ने बताई अपनी कहानी…जानें

UPSC Motivation Avneesh Sharan tweet for BPSC Failed Candidate within four number said i failed 10 times in prelims

UPSC Motivation: “मैं 10 बार Prelims में हुआ था फेल”, 4 नंबर से चूके PSC कैंडिडेट को IAS अधिकारी ने बताई अपनी कहानी…जानें

UPSC PSC Motivation

Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 28, 2022 7:13 pm IST

UPSC Motivation:  परीक्षा जीवन की हो या फिर किसी सरकारी नौकरी की, हर बार सफलता मिल जाए इसका कोई भरोसा नहीं हैं। भारत में सिविल सेवाओं की परीक्षा को सबसे उत्तम नौकरियों में गिना जाता हैं। देश में हर साल लगभग 10 लाख से अधिक लोग इस परीक्षा में बैठने के लिए अप्लाई करते हैं लेकिन दाखिला सिर्फ 1000 लोगों का होता हैं। यही हाल लगभग राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं का भी हैं। जहां विद्यार्थी को टफ कंपटीशन से गुजरना पड़ता हैं। हाल ही में जारी हुए बिहार लोक सेवा आयोग के रिजल्ट में एक परीक्षार्थी महज 4 नंबर से चयनित लिस्ट से वंचित रह गया। जिसके बाद उसने ये बाद सोशल मीडिया पर जाहिर की जिस पर एक IAS अधिकारी का ट्वीट सामने आया हैं।

Read More: sarkari naukari 2022 :स्वास्थ्य विभाग में 2000 से ज्यादा पदों पर निकलने वाली है बंपर VACANCY, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल 

IAS अधिकारी ने कही ये बात 

निराश छात्र के ट्वीट को रिट्वीट करने वाले सीनियर IAS अधिकारी का नाम Awanish Sharan है। जो 2009 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होने परीक्षार्थी के निराशाजन ट्वीट को लेकर कहा कि ‘चिंता मत करिए। मैं खुद 10 बार प्रीलिमिनरी एग्जाम में फेल हुआ। मैं 2002 में ग्रेजुएट हुआ, लेकिन मुझे मेरी जॉब 2009 में जाकर मिली।

परीक्षार्थियों ने ट्वीट की खी ये बात 

BPSC की परीक्षा को पास ना कर पाने वाले उम्मीदवार ने अपने जीवन के हालात को बताते हुए लिखा, ‘सर, मेरी जिंदगी नाजुक हालात में है…बीपीएससी में चार नंबर से सेलेक्ट नहीं हो पाया! मुझे समझ नहीं आ रहा है क्या करूं? 2017 में बीटेक पास किया और अभी तक बेरोजगार हूं।

 

कौन हैं IAS अवनीश शरन

UPSC Motivation आईएएस अवनीश शरण छत्तीसगढ़ कैडर से IAS अधिकारी हैं। उन्होनो अपने जीवन में सिविल सेवक बनने के लिए बहुत संघर्ष किया हैं। अवनीश आज उन परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं जो ये सोचते हैं कि IAS बनने के लिए ये सोचते हैं कि टॉपर होना जरूरी नहीं हैं। अवनीश ने कुछ महींनों पहले अपने ट्वीटर  पेज पर अपनी शिक्षा की यात्रा के बारे में बताया था। जिसमें उन्हेने कहा कि मेरी यात्रा: 10वीं में 44.7 प्रतिशत, 12वीं में 65 प्रतिशत, ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत। CDS में फेल, CPF में फेल। राज्य लोक सेवा आयोग में 10 से अधिक बार प्रारंभिक परीक्षा में फेल। UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचा. दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 77 रैंक हासिल की।


Read More: IND vs BAN: अब टीम इंडिया के होंगे तीन कोच, भारत के बांग्लादेश दौरे के लिए BCCI ने लिया बड़ा फैसला 


लेखक के बारे में