नई दिल्ली। देश का हर यूथ वॉट्सएप से जुड़ा है। जो देश के हर कोने में पल भर में आपकी खबर पहुंचाता। बढ़ते वॉट्सएप के क्रेज को देखते हुए वॉट्सएप में नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी चल रही है। पेटीएम को टक्कर देने अब वॉट्सएप पेमेंट की तैयारी की जा रही है। इसके लिए देश में करीब दस लाख लोग वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस की ‘टेस्टिंग’ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ऊदबिलाव की भविष्यवाणी दिला रही मैच में सफलता, मिस्टिक मीयरकट की बढ़ी डिमांड
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि हम भारत सरकार, एनपीसीआई और कई बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे इसका विस्तार और लोगों तक किया जा सके।
ये भी पढें-बहन ने भतीजे के साथ मिलकर की भाई की हत्या,दोनों की दोस्ती में भाई बन रहा था बाधा
टेस्टिंग के बाद जल्द ही ये सर्विस आम हो जाएगी। जिससे सीधे पेटीएम को चुनौती मिलेगी। पिछले कुछ महीने से इसकी बीटा टेस्टिंग चल रही है। फेसबुक की यूनिट वॉट्सऐप ने अभी तक अपनी सेवा की शुरुआत की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन इसके अगले कुछ सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- सहराना गांव की दहेजबंदी मुहिम की हो रही सराहना, गुर्जर समाज की पहल
प्रवक्ता ने कहा कि वॉट्सऐप भारत सरकार, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और कई बैंकों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इस फीचर को पहुंचाया जा सके और देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को समर्थन दिया जा सके।
वेब डेस्क, IBC24