Railway Apprentice Recruitment 2026: बिना बड़ी डिग्री के सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं पास के लिए रेलवे ने खोला खजाना! 4,471 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कब तक करें अप्लाई

Ads

Railway Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी साउदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। अलग-अलग ट्रेड में निकली इस भर्ती में 10वीं पास फ्रेशर और ITI करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 02:21 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 02:37 PM IST

(Railway Apprentice Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • रेलवे में 4,471 अप्रेंटिस पद
  • 10वीं-ITI पास को मौका
  • बिना परीक्षा होगा चयन

Railway Apprentice Recruitment 2026: 10वीं पास और ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में अप्रेंटिस (Railway Apprentice Recruitment 2026) करने का अच्छा मौका है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), दक्षिण रेलवे ने अलग-अलग ट्रेड में कुल 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू की है। इनमें फ्रेशर और एक्स ITI दोनों तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

अलग-अलग ट्रेड में भरे जाएंगे पद

इस भर्ती में फ्रेशर (Railway Apprentice Recruitment 2026) उम्मीदवारों के लिए 177 पद और एक्स ITI उम्मीदवारों के लिए 4,308 पद रखे गए हैं। फ्रेशर कैटेगरी में फिटर, पेंटर और वेल्डर जैसे ट्रेड शामिल हैं। मेडिकल लैब टेक्नीशियन के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय जरूरी हैं। एक्स-ITI कैटेगरी में फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक, टर्नर, वायरमैन COPA-PASSA सहित कई ट्रेड शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

10वीं आधारित फ्रेशर ट्रेड के लिए उम्मीदवार का 10+2 सिस्टम से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। एक्स-ITI उम्मीदवारों के लिए भी 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। कुछ ट्रेड में विषयों की अलग शर्तें हैं। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंकों की शर्त से छूट दी गई है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की उम्र 28 अगस्त 2026 के आधार पर तय होगी। न्यूनतम आयु 15 साल रखी गई है। फ्रेशर उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 22 साल है, जबकि कुछ एक्स-ITI और मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैटेगरी में अधिकतम उम्र 24 साल तक हो सकती है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

दक्षिण रेलवे की इस भर्ती में (Railway Apprentice Recruitment 2026) लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। फ्रेशर उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं के अंकों से तैयार होगी। एक्स ITI उम्मीदवारों के लिए 10वीं और ITI में मिले अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा। मेरिट में चुने गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

स्टाइपेंड और आवेदन फीस

ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। 10वीं पास फ्रेशर को 8,200 रुपये और 12वीं पास फ्रेशर व एक्स ITI उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। आवेदन के लिए General, EWS और OBC उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी। SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

दक्षिण रेलवे में कितने पदों पर भर्ती है?

कुल 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जा रही है।

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

क्या भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

10वीं पास फ्रेशर को ₹8,200 और 12वीं पास फ्रेशर व एक्स-ITI उम्मीदवारों को ₹9,600 प्रति माह मिलेंगे।