(BOB Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2,482 पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2026) के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जिसकी आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वे 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना भी जरूरी है। बैंक ने 7 सितंबर को एडेंडम जारी कर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई थी। यह भर्ती JMG/S-I स्केल में नियमित आधार पर होगी। ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
इस भर्ती के तहत (BOB Recruitment 2026) देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 2,482 पद भरे जाएंगे। गुजरात में सबसे अधिक 1,185 पद निर्धारित किए गए हैं। कर्नाटक में 418 और महाराष्ट्र में 218 पद हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के लिए भी पद तय किए गए हैं। उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा की जानकारी होना जरूरी है।
LBO पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में अधिकारी स्तर पर कम से कम एक साल का कार्य अनुभव जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन फीस की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं SC, ST, PwD, ESM और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 से 175 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन जमा करते समय शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक से ज्यादा चरणों के जरिए किया जाएगा। पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा हो सकती है। इसके बाद स्थानीय भाषा की दक्षता जांचने के लिए Local Language Proficiency Test लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में साइकोमेट्रिक असेसमेंट, ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल हो सकता है। अंतिम नियुक्ति से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को JMG Scale-I के तहत नियुक्त (BOB Recruitment 2026) किया जाएगा। इस पद पर शुरुआती बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होगी, जो सेवा के दौरान बढ़कर 85,920 रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा बैंक के नियमों के मुताबिक अलग-अलग भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। उम्मीदवारों को तीन साल की सक्रिय सेवा पूरी करने के लिए सर्विस बॉन्ड देना होगा। निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले नौकरी छोड़ने पर तीन महीने की ग्रॉस सैलरी के बराबर जुर्माना देना पड़ सकता है, जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये तय है।