Actor killed pig on stage: राक्षस बने अनिभेता ने मंच पर ही जिंदा सुअर का पेट फाड़कर खाया मांस, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
Actor killed pig on stage: रामायण में राक्षस की भूमिका निभाने वाले 45 वर्षीय रंगमंच कलाकार ने मंच पर एक जिंदा सुअर का पेट फाड़कर उसका मांस खा लिया। इस …

Naxali Prabhakar Arrested| Photo Credit: IBC24 File
गंजम: Actor killed pig on stage and ate meat, ओडिशा के गंजम जिले में एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। जब रामायण में राक्षस की भूमिका निभाने वाले 45 वर्षीय रंगमंच कलाकार ने मंच पर एक जिंदा सुअर का पेट फाड़कर उसका मांस खा लिया। इस आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया। इतना ही नहीं सोमवार को विधानसभा में भी इस कार्य की निंदा की गई है।
बता दें कि अभिनेता बिंबाधर गौड़ा के अलावा, 24 नवंबर को हिन्जिली पुलिस थाना क्षेत्र के रालाब गांव में हुए नाटक के आयोजकों में से एक को भी पशुओं के प्रति क्रूरता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सत्तारूढ़ भाजपा सदस्य बाबू सिंह और सनातन बिजुली ने विधानसभा में इस घटना की कड़ी निंदा की है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इसकी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: The actor who turned into a monster ripped open the stomach of a live pig and ate its flesh on stage; arrested after video went viral

