पुलिस ने दो तोतों की गवाही से सुलझाया पेचीदा केस, मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने दो तोतों की गवाही से सुलझाया पेचीदा केस, मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने दो तोतों की गवाही से सुलझाया पेचीदा केस, मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 3, 2020 10:56 am IST

राजसमंद: कोर्ट में कई मामलों को लेकर वकीलों में बहस करते देखा या सुना होगा। इन मामलों में गवाहों को पलटते और सच को झूठ और झूठ को सच में बदलते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जहां एक तोतों की गवाही पर फैसला किया गया। आपको यह बातें महज एक कहानी लगे, ले​किन ये सच्ची घटना है।

Read More: छत्तीसगढ़ में फिर मिले 23 नए कोरोना मरीज, सरगुजा कोविड 19 अस्पताल से 4 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

दरअसल मामला राजसमंद जिले के गांव कुंवारिया गांव का है, जहां बीते दिनों पुलिस थाने में एसएचओ के पास एक बच्च रोते हुए आया। बच्चे को रोते देख एसएचओ का दिल पसीज गया और बच्चे की परेशानी पूछा। बच्चे ने बताया कि क आंटी उसके दो पालतू तोते नहीं दे रही है। वे उसे उसके तोते दिलवाएं। इसके बाद एसएचओ ने थाने से पुलिसकर्मियों को भेजकर महिला को तोतों के साथ थाने बुलवाया।

Read More: चीन ने दी भारत को सीधी धमकी, ‘यह लद्दाख है डोकलाम नहीं..पहाड़ों में जंग के लिए हम तैयार’

महिला तोतों को लेकर थाने तो आ गई, लेकिन वह दावा करने लगी कि दोनों तोते उसके हैं। अब दिक्कत यह थी कि बच्चा साबित कैसे करे कि ये दोनों तोते उसी के हैं। इसके बाद एसएचओ ने बच्चे से कहा कि आप ही साबित करें की ये तोते आपके हैं। इसके बाद बच्चे ने राधा-कृष्ण की आवाज लगाई तो दोनों तोते उड़कर उसके कंधे पर आकर बैठ गए। इसके बाद एसएचओ ने बच्चे को दोनों तोते को सौंप दिया।

Read More: चक्रवाती तूफान निसर्ग को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आगामी 24 घंटे के भीतर इन 18 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

तोते के मालिक करण सेन ने बताया कि लॉकडाउन में एक दिन दोनों तोते उड़कर घर से बाहर कहीं चले गए। परिजनों ने लॉकडाउन के चलते करण को तोते तलाशने के लिए घर से बाहर ​नहीं जाने दिया, मगर करण हर समय अपने तोतों को खोजने का प्रयास करता रहता था। अब लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिली तो वह घर से बाहर निकलकर तोते तलाश करने लगे। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक घर में उसके तोते मिल गए। उन तोतों को अब एक महिला ने पाल रखा था और उसने करण को तोते लौटाने से इनकार कर दिया। इस पर करण पुलिस थाने पहुंच गया और थानाधिकारी पेशावर खान से शिकायत की।

Read More: सोशल मीडिया में छलका एक और आर्टिस्ट का दर्द, फैंस से मांगी 300-400 रुपए की मदद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"