Home » Zara Hatke » People shopping for their own death: Here people buy shrouds and graves before death, do all the shopping for the last funeral
यहां लोग मौत के पहले ही खरीद लेते हैं कफन और कब्र, अंतिम जनाजे के लिए करते हैं पूरी शॉपिंग
Ads
People shopping for their own death: यहां मौत की प्लानिंग के लिए एक पूरा त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें लोग खुद ही अपने मरने का इंतज़ाम कर लेते हैं। यहां दफनाने की ज़मीन से लेकर शॉपिंग तक की लिस्ट पर काम किया जाता है। लोग खुद अपने लिए कब्र, ताबूत और कफन खरीदते हैं।
जापान।People shopping for their own death: कब क्या हादसा हो जाए और इंसान की मौत हो जाए ये सभी लेका-जोखा भगवान के हाथों में होता है। वहीं दुनिया में बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें औत का नाम सुनकर ही डर लगने लगता है। नाम तो क्या लोग बात करने से भी डरते हैं, लेकिन एक ऐसी जगह भी है, जहां लोग खासतौर पर मौत की शॉपिंग करते हैं।
People shopping for their own death: दरअसल, ज्यादातर देश में इंसान की मौत होने के बाद संस्कार और रीति-रिवाज के लिए समान खरीदतें है, लेकिन जापान में मौत की प्लानिंग के लिए एक पूरा त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें लोग खुद ही अपने मरने का इंतज़ाम कर लेते हैं। यहां दफनाने की ज़मीन से लेकर शॉपिंग तक की लिस्ट पर काम किया जाता है। लोग खुद अपने लिए कब्र, ताबूत और कफन खरीदते हैं।
People shopping for their own death: आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि जापान में शुकत्सु महोत्सव के नाम से एक उत्सव आयोजित किया जाता है, जिसमें लोग अपनी मौत के बारे में न सिर्फ बात करते हैं बल्कि इसके लिए पूरा इंतज़ाम भी कर लेते हैं। राजधानी टोक्यो में अंतिम संस्कार का ट्रेड फेयर लगता है, जहां लोग अपने मरने के बाद इस्तेमाल होने वाली चीज़ें खरीदने आते हैं। हर साल 16 दिसंबर को ये फेस्टिवल होता है और इसमें लोगों को अपनी मौत और अंतिम संस्कार की ठीक तरह से तैयारी करना सिखाया जाता है।
People shopping for their own death: फेस्टिवल में आने वाले लोग अपने मरने के बाद जो पोशाक पहनाई जाएगी, उसे चुनते हैं और फूलों से भरे ताबूत के डिज़ाइन और आकार को भी सिलेक्ट करते हैं। इसमें लेटकर भी देखते हैं और इस ताबूत को दफनाए जाने के लिए ज़मीन का टुकड़ा भी खरीदते हैं। इस व्यवसाय को एंडिंग इंडस्ट्री कहा जाता है, इसके ज़रिये लोगों को मरने के बाद क्या होता है, वो सब कुछ बताया जाता है। लोग जहां इसकी कल्पना करके भी सिहर जाते हैं, वहीं जापान में इस तरह आखिरी यात्रा की तैयारी करते हुए लोगों को देखकर दुनिया दंग हो जाती है।