‘घड़ियाली आंसू’ को बदलकर ‘केजरीवाल आंसू’ कर दिया जाए- शिअद
‘घड़ियाली आंसू’ को बदलकर ‘केजरीवाल आंसू’ कर दिया जाए- शिअद
चंडीगढ़, दो दिसंबर (भाषा) शिरोमणि काली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कृषि कानूनों को लागू करके किसानों की पीठ में छूरा घोंपने का आरोप लगाया।
पढ़ें- जिंदगी की जंग हार गया 4 साल का धनेंद्र, 20 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया बाहर
बादल ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘यह हद दर्जे की राजनीतिक बेईमानी ही नहीं अपितु सरल हृदय वाले और विश्वास रखने वाले किसानों के साथ अमानवीय विश्वासघात है।’’
पढ़ें- धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, उत्साहित किसानों ने मं…
उन्होंने कहा कि वह और किसान यह जानकर स्तब्ध हैं कि केजरीवाल ‘किसान विरोधी’ कानूनों को लागू भी कर चुके हैं और उन्होंने इस संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी।
पढ़ें- चक्रवात बुरेवी: अमित शाह ने तमिलनाडु और केरल के मुख…
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ यहां तक घड़ियाल को भी केजरीवाल से एक या दो बातें सीखने होगी कि नकली आंसू कैसे बहाये जाएं। वाकई, घडि़याली आंसू के बारे में कहावत बदलकर केजरीवाल के आंसू करना होगा। ’’

Facebook


