BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मशरूम खाते ही इस शख्स ने खो दी सोचने-समझने की शक्ति, कुल्हाड़ी से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

मशरूम खाते ही इस शख्स ने खो दी सोचने-समझने की शक्ति, man cut his private parts with an ax after eating mushrooms

Deepak Sahu
Published: 01 Oct 2024 | 2:56 pmModified: 01 Oct 2024 | 3:30 pm

नई दिल्लीः man cut his private parts  वैसे तो आदिवासी इलाकों में वर्षा के समय निकलने वाले मशरूम को सब्जी बनाकर बड़े चांव से खाया जाता है। मैदानी इलाकों में मशरूम की खेती की जाती है। आज हम आपको एक ऐसे मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर एक शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट तक काट दिया है। गनीमत यह रही कि डॉक्टरों ने किसी तरह अंग को सर्जरी के जरिए जोड़कर उसकी जान बचाई। हैरान कर देने वाला यह मामला ऑस्ट्रिया का है।

Read More : BSPHCL Recruitment 2024: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर.. यहां 4 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन 

man cut his private parts  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रिया में साइकेडेलिक मशरूम यानि जादुई मशरूम भी कहा जाता है। शख्स छुट्टियों में अपने घर पर अकेला था। घर में अकेले रहते हुए उसने अपने घर के पास उगी मशरूम खा ली।शुरुआत में हालात ठीक रहे, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर सामने आने लगा। उसकी सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो गई। उसे ऐसा महसूस होने लगा कि वह दुनिया में अकेला है और कहीं दूसरी दुनिया की यात्रा पर निकल जाना चाहिए। इसी दौरान उसे कुल्हाड़ी मिल गई, और उसने अपने ही प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। दर्द से कराहते हुए वह बेहोश हो गया। कुछ राहगीरों ने उसकी मदद की और उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया। गनीमत यह रही कि डॉक्टरों ने किसी तरह अंग को सर्जरी के जरिए जोड़कर उसकी जान बचाई।

Read More : pan card download pdf: PAN कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? ये है आसान तरीका

क्यों इतना खतरनाक है 'जादुई' मशरूम?

ये मशरूम होते हैं जिनमें प्सिलोसाइबिन नामक यौगिक होता है, जो मानव मस्तिष्क पर असर डालकर व्यक्ति की सोचने-समझने की ताकत खत्म कर देता है। इन मशरूमों का कई संस्कृतियों में धार्मिक और आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होता रहा है। हाल के अध्ययनों से यह भी पता चला है कि इन्हें डिप्रेशन, तनाव और PTSD जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में उपयोग किया जा सकता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: man cut his private parts with an ax after eating mushrooms