नर्स के साथ कार में संबंध बना रहा था मरीज, हार्ट अटैक आया और चली गई जान!

patient was having a relationship with the nurse: उसने खुद से फोन कर पेशेंट को मिलने के लिए बुलाया था, इसी दौरान उन्होंने कार में संबंध बनाए, तभी पेशेंट को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।

नर्स के साथ कार में संबंध बना रहा था मरीज, हार्ट अटैक आया और चली गई जान!

patient was having a relationship with the nurse:

Modified Date: July 4, 2023 / 11:44 pm IST
Published Date: July 4, 2023 11:43 pm IST

patient was having a relationship with the nurse: नई दिल्ली। एक हॉस्पिटल में एक नर्स पेशेंट के साथ रिलेशनशिप में आ गई। यह मरीज इलाज के लिए आता था। धीरे धीरे अस्पताल के बाहर भी नर्स पेशेंट से मिलने लगी, वो भी बिना अस्पताल प्रशासन की इजाजत लिए ही। लेकिन एक दिन इलाज के अभाव में पेशेंट ने दम तोड़ दिया, उसे हार्ट अटैक आया था। अब नर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच जारी है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला इंग्लैंड का है, पेनेलोप विलियम्स नाम की महिला साल 2019 से नर्स के रूप में काम कर रही थी। इसी बीच एक पेशेंट से उसके संबंध बन गए, वो चोरी-छिपे कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए पेशेंट से बातें करती और अस्पताल के बाहर उससे मिलने जाती थी।

read more: सोफिया अंसारी के बोल्ड फोटो शूट ने उड़ाए सबके होश, ब्लैक बिकनी में लूटा फैंस का दिल

लेकिन, एक दिन हादसा हो गया, कार में संबंध बनाने के दौरान पेशेंट को दिल का दौरा पड़ गया। पोल खुलने के डर से पेनेलोप ने एंबुलेंस को कॉल नहीं किया, जिसके चलते पेशेंट की कार में ही मौत हो गई। हालांकि, पेनेलोप ने अपने एक सहकर्मी को फोन कर उसे सीपीआर देने के लिए बुलाया था, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

जब यह बात अस्पताल प्रशासन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। केस दर्ज कर पेनेलोप को नौकरी से निकाल दिया गया, फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। पूछताछ में पेनेलोप ने बताया कि पेशेंट डायलिसिस के लिए आता था, उस दिन उसने फ़ेसबुक पर मैसेज कर बाहर मिलने के लिए कहा था, क्योंकि उसे चेस्ट पेन हो रहा था। हालांकि, पेनेलोप की यह बात झूठ निकली।

read more: अमेरिका में शाहरुख खान के चोटिल होने की खबर, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जल्द ठीक होने की कामना

दरअसल, उसने खुद से फोन कर पेशेंट को मिलने के लिए बुलाया था, इसी दौरान उन्होंने कार में संबंध बनाए, तभी पेशेंट को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। नर्स और पेशेंट करीब दो साल से सहमति से रिलेशनशिप में थे।

patient was having a relationship with the nurse in the car, had a heart attack and lost his life!


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com