Aaj ka Mausam: अगले चार दिन आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश.. इन इलाकों में फिर पड़ेगी ठंड, तेज हवा का येलो अलर्ट जारी
Aaj ka Mausam: अगले चार दिन आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश.. इन इलाकों में फिर पड़ेगी ठंड, तेज हवा का येलो अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam| Photo Credit: IBC24 File Image
- छत्तीसगढ़ गर्मी का प्रकोप अभी से जारी है।
- 19 फरवरी से छत्तीसगढ़ में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा।
- ध्यप्रदेश के नौ जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
Aaj ka Mausam: नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तेज सर्दी तो कहीं गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी तक फरवरी का महीना ज्यादातर राज्यों में शुष्क दर्ज हुआ है। लेकिन जल्द ही बारिश की दस्तक देने वाली है। उत्तर भारत में 18 फरवरी की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
इन राज्यों में 20 फरवरी तक होगी बारिश
IMD ने 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इन दिनों पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, देहरादून सहित सात जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार जताए गए हैं, जबकि इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। प्रदेश में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बिहार में भी पश्चिम के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानी भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। 23 फरवरी को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, नवादा व गया के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन व हल्की वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी से मौसम में बदलाव आ सकता है। तापमान में हल्की गिरावट के आसार दिख रहे हैं, लेकिन इसके बाद गर्मी और बढ़ने लगेगी। बता दें कि मध्यप्रदेश के नौ जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में भी बढ़त आई है। नर्मदापुरम और सिवनी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सागर में 16 और भोपाल, इंदौर, खंडवा व रतलाम में पारा 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
CG Weather Update
Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में अभी से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि, सुबह-सुबह हल्की ठेंड का ऐहसास होता है। लेकिन, दिन और रात में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। 19 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि दर्ज की गई। मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहा। अधिकतम तापमान में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 1-2°C की वृद्धि देखी गई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पश्चिमी विक्षोभ एक मौसमी प्रणाली है, जो भूमध्य सागर से आती है और भारत के उत्तरी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का कारण बनती है।
Web Title: Aaj ka Mausam
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm