CG Me Aaj kaha Barish Hogi | Photo Credit: AI
रायपुर: CG Me Aaj kaha Barish Hogi आज पूरे देश में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। तो वहीं दूसरी ओर आज छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। कई हिस्सों में आज हल्की बारिश का आसार है। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
CG Me Aaj kaha Barish Hogi मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। 17 और 18 जुलाई को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी।
बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।