CG Weather Update News: छत्तीसगढ़ में अभी बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट! जानें रक्षाबंधन के दिन कैसा रहेगा मौसम

Ads

CG Weather Update News: छत्तीसगढ़ में अभी बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट! जानें रक्षाबंधन के दिन कैसा रहेगा मौसम

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 10:37 PM IST

CG Weather Update News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • देशभर में भारी बारिश
  • छत्तीसगढ़ में 99% औसत वर्षा
  • कुछ जगहों पर सामान्य से कम बारिश

रायपुर: CG Weather Update News देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

CG Weather Update News दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटे मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने का अनुमान है जिसके वजह से ही बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वर्तमान में दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बने कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर से बारिश की गतिविधियों में तेजी बनी हुई है और अगले 24 घंटे मॉनसून सक्रिय रह सकता है।

छत्तीसगढ़ में मानसून का जलवा

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की चाल खेती-किसानी और जल स्रोतों के लिहाज से बेहद राहत जनक बनी हुई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 अगस्त 2026 तक की बारिश रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से अब तक प्रदेश भर में औसतन 783.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की 10 वर्षों की औसत बारिश (791.1 मिमी) का लगभग 99 प्रतिशत है। चालू मानसून सत्र में आज प्रदेश का औसत दैनिक वर्षा का आंकड़ा 15.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया।

​प्रदेश में बारिश का वितरण क्षेत्रवार काफी विविध रहा है। मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में जहां बादल खुलकर बरसे हैं, वहीं बस्तर संभाग और सरगुजा के कुछ इलाकों में बारिश की रफ्तार अब भी औसत से पीछे चल रही है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो राज्य में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 168.3 फीसदी (1019.9 मिमी) बारिश के साथ पहले पायदान पर है, जबकि बलरामपुर 150.6 फीसदी (1028.1 मिमी) और महासमुंद 133.2 फीसदी (943.3 मिमी) के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

​दूसरी ओर, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अब तक सामान्य की तुलना में सबसे कम 64.7 प्रतिशत (662.0 मिमी) बारिश हुई है। इसी तरह सुकमा में 65.8 फीसदी (726.0 मिमी) और बीजापुर में 67.0 फीसदी (973.8 मिमी) ही वर्षा दर्ज की गई है।

संभागवार जिलों की स्थिति पर नजर डालें तो मैदानी और मध्य क्षेत्र के रायपुर में 819.9 मिमी (127.7%), गरियाबंद में 918.1 मिमी (122.9%), बलौदाबाजार में 848.6 मिमी (116.5%), धमतरी में 783.5 मिमी (105.2%), बिलासपुर में 827.9 मिमी (108.7%), मुंगेली में 841.5 मिमी (120.3%), जांजगीर-चांपा में 936.3 मिमी (113.4%), सक्ती में 788.6 मिमी (107.1%), कोरबा में 852.4 मिमी (100.7%), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 805.5 मिमी (106.3%), दुर्ग में 617.2 मिमी (105.8%), राजनांदगांव में 672.1 मिमी (101.7%) और बालोद में 831.9 मिमी (114.8%) बारिश दर्ज की जा चुकी है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 863.3 मिमी (117.9%) और सूरजपुर में 885.2 मिमी (108.3%) बारिश हुई है। हालांकि रायगढ़ (801.7 मिमी – 96.9%), कोरिया (686.1 मिमी – 94.0%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (551.1 मिमी – 98.0%), कबीरधाम (538.3 मिमी – 88.9%), दंतेवाड़ा (901.3 मिमी – 86.6%), जशपुर (658.5 मिमी – 85.7%), बेमेतरा (462.0 मिमी – 79.9%), सरगुजा (469.8 मिमी – 77.9%), कोण्डागांव (686.4 मिमी – 76.7%), बस्तर (709.7 मिमी – 70.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (640.5 मिमी – 69.3%) में बारिश की कुल मात्रा अब भी सामान्य औसत से कम बनी हुई है। नारायणपुर में जरूर 1089.3 मिमी वर्षा के साथ 111.5 प्रतिशत का आंकड़ा हासिल हुआ है।हिंदी समाचार

बीते 24 घंटों के भीतर बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 59.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बालोद में 30.0 मिमी, गरियाबंद में 29.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 29.6 मिमी, कोण्डागांव में 29.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 29.3 मिमी, राजनांदगांव में 28.0 मिमी और बीजापुर में 26.8 मिमी पानी बरसा। प्रदेश में समग्र रूप से 99 फीसदी औसत बारिश हो जाने से खरीफ फसलों की स्थिति मजबूत हुई है और प्रमुख नदी-नालों तथा बांधों में जलस्तर सुरक्षित बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई है?

1 जून से 23 अगस्त तक औसतन 783.0 मिमी, जो सामान्य का 99% है।

कौन से जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (168.3%), बलरामपुर (150.6%) और महासमुंद (133.2%)।

कौन से जिले में सबसे कम बारिश हुई है?

कांकेर (64.7%), सुकमा (65.8%) और बीजापुर (67.0%)।