Chhattisgarh Heavy Rain Orange Alert || Ibc24 News File
रायपुर: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण जलभराव और नदी-नालों के उफान पर है। (Chhattisgarh Heavy Rain Orange Alert) मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। कोरबा में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई है। बलरामपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, कांकेर और बालोद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों को जलभराव वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं, मध्य प्रदेश में भी मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। (Chhattisgarh Heavy Rain Orange Alert) कई जिलों में तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
उत्तर प्रदेश में भी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वाराणसी में करीब 20 घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। अलग-अलग बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की खबर है। लगातार बारिश के कारण यातायात और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। उधर, उत्तराखंड में भी मौसम खराब बना हुआ है। देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच प्रशासन ने निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। (Chhattisgarh Heavy Rain Orange Alert) कुल मिलाकर देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए
टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत
महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज
अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में