CG Me Kaha Barish Ho Rahi Hai | Photo Credit: AI
रायपुर: CG Me Kaha Barish Ho Rahi Hai प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां कई हिस्सों में इस वक्त झमाझम बारिश हो रही है। (CG Weather Update) वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम सुहाना बना हुआ है, यहां सुबह से ही बारिश की झड़ी लगी हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट आई है।
CG Me Aaj Mausam Ka Hal Kaisa Hai दरअसल, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिली है। जिससे प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज चमक और वज्रपात की संभावना है।
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 370.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 486.4 मिलीमीटर, सरायपाली में 469.4 मिलीमीटर, महासमुंद में 360.9 मिलीमीटर, बसना में 316.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 311.1 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 281.2 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 17 जुलाई को 31.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 57.6 मिलीमीटर, बसना में 44.1 मिलीमीटर, सरायपाली में 35.9 मिलीमीटर, महासमुंद में 23.1 मिलीमीटर, बागबाहरा में 19.5 मिलीमीटर एवं कोमाखान तहसील में 8.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।