CG Mousam Update Today: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

CG Mousam Update Today: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। रायपुर में तज हवा के साथ बारिश हो रही है।

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 06:53 PM IST

CG Mousam Update Today| Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल चुका है।
  • रायपुर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।
  • मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

CG Mousam Update Today: रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदलने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। रायपुर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश में जल्द होगी मानसून की एंट्री

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून की एंट्री को लेकर संभावना जताई है। (CG Mousam Update Today) हालांकि इसके लिए कुछ समय इंतजार करना होगा। अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

3 से 4 दिनों में होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून तेज से आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। (CG Mousam Update Today) इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

इन्हे भी पढ़ें:-