CG Weather Update News Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, लगातार 30 जुलाई तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ads

CG Weather Update News Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, लगातार 30 जुलाई तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 07:50 AM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 07:50 AM IST

CG Weather Update News Today | Photo Credit : AI

HIGHLIGHTS
  • 30 जुलाई तक चेतावनी
  • हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
  • महासमुंद में सबसे अधिक बारिश

रायपुर: CG Weather Update News Today देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय है। कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है, तो वहीं कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले कई दिनों से अलग अलग जिलों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

30 जुलाई तक बारिश की चेतावनी

CG Weather Update News Today दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब ने मानसून को फिर ताकत दे दी है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई

राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। महासमुंद जिले के बसना में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर और सरायपाली में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोनाखान में 7 सेंटीमीटर, जबकि जनकपुर-भरतपुर और पिथौरा में 4-4 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में 1 से 3 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में बारिश कब तक होगी?

मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।

किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई?

महासमुंद जिले के बसना में 15 सेंटीमीटर।

क्या राजधानी रायपुर में भी बारिश होगी?

हां, बादल छाए रहने और बौछारें पड़ने की संभावना है।