Jaipur Family Murder News/image: IBC24 File
Jaipur Family Murder News: जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां करधनी थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा (गोविंद वाटिका) में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, घर के मुखिया राहुल झा ने कथित तौर पर गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी और तीन जवान बेटियों के सिर पर ईंट व पत्थर से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
हत्या की इस गंभीर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त (DCP वेस्ट) प्रशांत किरण के अनुसार, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए शहर के सभी निकास मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है।
वारदात की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस, एफएसएलके विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम घटनास्थल (मकान नंबर A-169, गोविंद वाटिका) पर पहुंची। जांच दल ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट/पत्थर को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए सील कर लिया है। (Jaipur Family Murder News)
रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी प्रशांत किरण ने कहा कि प्रारंभिक रूप से यह घटना गंभीर पारिवारिक कलह या घरेलू विवाद से प्रेरित लग रही है। पुलिस मृतक महिला के मायके पक्ष और बुजुर्ग पिता से पूछताछ कर रही है ताकि वास्तविक विवाद की जड़ तक पहुंचा जा सके।
Jaipur Family Murder News: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आरोपी राहुल झा की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल नेटवर्क और सीसीटीवी फुटेज को ट्रैक किया जा रहा है, और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-