Chhattisgarh Heat Wave Alert: तप रहा है रायपुर समेत समूचा छत्तीसगढ़.. राजनांदगांव में तापमान पहुंचा 45 डिग्री तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Heat Wave IMD Latest Alert: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल में हीट वेव अलर्ट, बढ़ते तापमान से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह

Chhattisgarh Heat Wave Alert: तप रहा है रायपुर समेत समूचा छत्तीसगढ़.. राजनांदगांव में तापमान पहुंचा 45 डिग्री तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Heat Wave IMD Latest Alert || Image- Symbolic Canva

Modified Date: April 19, 2026 / 08:37 am IST
Published Date: April 19, 2026 8:37 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। (Chhattisgarh Heat Wave IMD Latest Alert) पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में आज तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही रात के समय भी गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।

मध्य प्रदेश में भी पारा आसमान पर

इधर मध्य प्रदेश में भी मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। अप्रैल की शुरुआत में हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रतलाम में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर, भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने उज्जैन, रतलाम और छतरपुर सहित कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 20 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

इस साल अप्रैल में मध्य प्रदेश ने मौसम के दो विपरीत रूप देखे हैं। महीने के शुरुआती दिनों में करीब 45 जिलों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी ने हालात बदल दिए हैं। ( (Chhattisgarh Heat Wave IMD Latest Alert) ) फिलहाल पूरे राज्य में भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है। रतलाम सबसे गर्म शहर रहा, जहां 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा उमरिया में 43.8 डिग्री और मंडला में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दक्षिण भारत भी गर्मी की चपेट में

दक्षिण भारत के राज्य केरल में भी बढ़ते तापमान और लू के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख अस्पतालों में लू से बचाव के लिए विशेष क्लीनिक स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि लू से निपटने के लिए व्यापक योजना लागू की गई है।

विभाग ने लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही बाहर काम करने वालों को अपने समय में बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। (Chhattisgarh Heat Wave IMD Latest Alert) मौसम विभाग ने राज्य में गर्म और उमस भरे मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जहां पलक्कड़ में तापमान 40 डिग्री और कोल्लम में 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown