Chhattisgarh Very Heavy Rain Alert IMD: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में भयंकर बारिश की आशंका.. यहाँ तो सरकारी अफसर-कर्मचारियों की छुट्टियां ही रद्द, देखें मौसम विभाग की चेतावनी
Chhattisgarh Very Heavy Rain Alert IMD: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंगेली प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, राहत तैयारियां तेज की गईं।
Chhattisgarh Very Heavy Rain Alert IMD || Image- IBC24 News File
- 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
- मुंगेली में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द।
- आपदा प्रबंधन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 और 19 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। (Chhattisgarh Very Heavy Rain Alert IMD) मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई जिलों में प्रशासन सतर्क हो गया है। मुंगेली जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
हाल ही में बिलासपुर में हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था। सड़कें और हाईवे घंटों तक पानी में डूबे रहे, जबकि निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी थी।
अब मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई को 15 जिलों और 19 जुलाई को 9 जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इनमें रायपुर, बिलासपुर और कोरबा समेत कई जिले शामिल हैं।


मुंगेली प्रशासन अलर्ट, छुट्टियां निरस्त
अगले 48 से 72 घंटों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और अत्यधिक बारिश की चेतावनी के बाद मुंगेली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत सभी संबंधित विभागों को तत्काल सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। (Chhattisgarh Very Heavy Rain Alert IMD) संभावित बाढ़ और जलभराव को देखते हुए आवश्यक सेवाओं से जुड़े वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश
एसएसपी भोजराज ने अधिकारियों को आपदा के दौरान सूचना तंत्र मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत संबंधित विभागों तक पहुंचे, ताकि राहत और बचाव कार्य में देरी न हो। वहीं, कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता जन-धन की सुरक्षा है। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय और समय रहते तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल राम रावटे, अपर कलेक्टर जीएल यादव, एसडीएम अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इन्हें भी पढ़ें:
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने

Facebook


