Congo Plane Crash Video: बड़ा विमान हादसा, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला भयावह वीडियो/image: Social Media
किंशासा। Congo Plane Crash Video: कांगो में एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की पहचान सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ‘ऑडिटर जनरल’ लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया के रूप में हुई है।
कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने एक बयान में बताया कि दुर्घटना में इन दोनों अधिकारियों के अलावा चालक दल के सदस्यों समेत 12 अन्य लोगों की मौत हो गई।
Congo Plane Crash Video स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से देश की राजधानी किंशासा लौट रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
एकेंगे ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ट्राइफॉन किन-किये मुलुम्बा ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। कांगो की सेना पिछले साल से देश के पूर्वी क्षेत्र में रवांडा समर्थित विद्रोही समूह एम23 समेत कई विद्रोही संगठनों से लड़ रही है।
Kinshasa, Congo: At least 14 people, including two senior military officials, have died in a plane crash in Congo, the military said Friday. The two senior military officials are Lieutenant General Mutombo Katalayi Tiende, head of the military court, and Lieutenant General Bakumi… pic.twitter.com/Ix0CuFTpVF
— Press Trust of India (@PTI_News) September 26, 2026
#BREAKING A plane crash in Congo killed 14 people, including top military officials Lt. Gen. Mutombo Katalayi Tiende and Lt. Gen. Bakumi Likulia, following a technical fault near Kenge.#CongoPlaneCrash #DRCongo #BreakingNews #MilitaryCrash #WorldNews pic.twitter.com/6NqC7Zb4QT
— jarvis ☠️ (@Vishii14) September 26, 2026