CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24

Modified Date: September 15, 2025 / 07:34 am IST
Published Date: September 15, 2025 7:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग चुका है।
  • प्रदेश में अब कई जगहों पर हल्की बारिश ही हो रही है।
  • मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग चुका है। प्रदेश में अब कई जगहों पर हल्की बारिश ही हो रही है। बारिश ना होने की वजह से अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सुबह-सुबह बादल छाए रहने के बाद दिन में भीषण धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Report Today: आने वाले दो दिनों में होगी जमकर बारिश.. मौसम विभाग ने अभी से जारी किया अलर्ट, होगी मानसून की धमाकेदार वापसी

इन जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आने वाले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की बात कही है। राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और दिन भर बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें: PM Modi On Bihar Tour: आज बिहार दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास 

मौसम विभाग ने जनता से की अपील

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के अलर्ट के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, अगर आप घर से बाहर है और अचानक बारिश शुरू हो जाए तो किसी खुले स्थान या फिर पेड़ के नीचे ना रुके। ऐसा करना आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.