CG Me aaj Ka Mausam: मानसून की रफ्तार हुई धीमी! आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट
CG Me aaj Ka Mausam: मानसून की रफ्तार हुई धीमी! आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट
CG Me aaj Ka Mausam | Photo Credit: AI
- बारिश में कमी का अनुमान
- 8 जुलाई से तीव्रता घटेगी
- रायपुर में तापमान बढ़ेगा
रायपुर: CG Me aaj Ka Mausam छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई (आज) से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। राजधानी रायपुर में दो दिनों के बाद सुबह सूरज नजर आया है। यहां भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।
आज से बढ़ेगा तापमान
CG Me aaj Ka Mausam मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। तो वहीं राजधानी रायपुर में आज तापमान बढ़ने का आसार है। इसके अलावा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) अब धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके कमजोर पड़ने की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण लगभग 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।
वर्षा थमते ही खेतों में बढ़ी किसानों की रौनक
लगातार दो दिन हुई अच्छी वर्षा के बाद किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है। धान की रोपाई, खेतों की जुताई और अन्य कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है। पर्याप्त नमी मिलने से खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी वर्षा से किसानों को इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद बंधी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: इन 5 राशियों पर होगी छप्पर फाड़ पैसों की बारिश, जानें आज का अपना भविष्यफल
- Vande Bharat: चन्नी की बगावत… पंजाब में टूटेगा ‘पंजा’! विवाद के बीच प्रियंका की हुई एंट्री, प्रदेश में सीएम फेस या पीसीसी चीफ किस पर छिड़ी लड़ाई?
- IPS Officers New Posting Order: आ गया इन 3 IPS अफसरों को दिल्ली का बुलावा.. आलोक कुमार को मिली NCRB में महानिदेशक की जिम्मेदारी.. आप भी देखे पूरी लिस्ट

Facebook


